रविवार, 13 अप्रैल 2014

’कॉमप्रमाईज’ फिल्मी दुनियां पर एक बड़ा बदनामी का दाग - लव्या सिंह


विशेष साक्षात्कार 

बॉलिवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में एक अनजान नाम ऐसा भी हैं, जिसे भले हीं फिलहाल पहचान न मिली हो, पर कला के  क्षेत्र में सभी इनके अभिनय और हुनर के कायल हैं। बॉलीवुड में इस उभरते हुए कलाकार का नाम हैं लव्या सिंह। दिल्ली में जन्मी २३ वर्षीय लव्या ने पहले मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर बॉलिवुड को अपना लक्ष्य बनाया है। बेहद खूबसूरत, हॉट और सेक्सी मॉडल के रूप में जाने जानेवाली लव्या ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग तरह की छवी बनाई हैं। पेश हैं उनसे की गई बातचित के कुछ अंश :- 

सवाल:- आप कितने भाई बहन हैं? संक्षिप्त फैमिली बैगराऊंड बताएं.।
जवाब:- मैं मेरे माता-पिता की एक ही बेटी हूं। मेरे दो भाई हैं, एक मुझसे छोटा और एक बड़ा। मैं एक मिडल क्लास लड़की हू और तकलीफों के कई उतार चढाव देखकर इस मुकाम तक पहुंची हूं। इन तकलीफों में भी मेरे परिवार ने मुझे बड़े ही लाड़ प्यार के साथ पाला हैं। 

सवाल:- आपकी पढाई ?
जवाब:- मेरी पूरी पढाई दिल्ली में हीं हुई और यहां के डीएवी कॉलेज में मैने स्नातक पूरा किया हैं। 

सवाल:- बचपन से ही आपका क्या लक्ष्य था..?
जवाब:- बचपन से ही मैं डांस और एक्टींग का शौक रखती थी। 

सवाल:-  मुंबई में कब आना हुआ ..?
अपनी किस्मत को आजमाने मैं दो साल पहले मुंबई में आई हूं। 

सवाल:-  आप मॉडलिंग की दुनिया में क्यों और कैसे आएं..?
जवाब:- मैं बचपन से बड़े बड़े डांस शो किए हैं। मुझे बचपन से ही डांस, मॉडलिंग का शौक रहा हैं। बड़ा होते होते शौक जूनून में बदल गया। फिर मैने दिल्ली में अपना एक पोर्टफोलियो बनाया और कुछ मॉडल्स से संपर्वâ बनाया और उन्हीं के जरीए मुंबई पहुंची। 

सवाल:-  बॉलिवुड में हीं क्यो अपना मुकाम हासिल करना चाहती हो॰.?
जवाब:- बॉलिवुड इतना अकसर लोगों को आकर्षित करता हैं। कई लोग तो इसकी तरफ खींचे चले आते हैं। बॉलीवुड में ही न जाने रोज कितने लोग अपनी किस्मत आजमाने मुंबई चले आते हैं। मैने भी बॉलीवुड को अपना मकसद बना लिया हैं। क्योंकि मुझे लगता हैं, मैं सिर्पâ बॉलिवुड के लिए ही बनी हूं और लोगों ने तथा किस्मत ने साथ दिया तो अपने लिए बॉलिवुड में अच्छी जगह जरूर बना लूंगी। 

सवाल:-  फिल्म इंडस्ट्री में सबसे विवादित बात यह हैं कि सफलता के लिए महिलाओं को कॉमप्रमाईज यानी सीधी भाषा में मजबूरन यौन संबध बनाने पड़ते हैं.. तो क्या आप इससे वाकिफ है और इस पर आपकी क्या प्रतिक्रीया हैं.?
जवाब:- मैं मानती हूं कि कॉमप्रमाईज के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ घिनौने लोग आर्टिस्टों का यौन शोषण करते हैं। पर हम सभी को गलत नहीं ठहरा सकतें, क्योंकि पांचो उंगलियां बराबर नहीं होती। कॉमप्रमाईज नाम का गंदा कीड़ा फिल्मी दुनियां पर एक बहोत बड़ा बदनामी का दाग बन चुका हैं। यह कीड़ा जहर की तरह फ़ैल कर हमारी कला को खा रहा हैं। जिस किसी का मजबूरन यौन शोषण किया जाता है, उस के जहन पर वो इस तरह हावी हो जाता हैं कि उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता हैं। इसी वजह से सही कलाकारों की कला कही गुम होती जा रही हैं। यह हमारे लिए बड़ी निंदा की बात हैं और मैं इसके खिलाफ हूं। 

सवाल:- आपने अब तक कहा और किस जगह कार्य किया हैं?
जवाब:- मैने मुंबई, दिल्ली, सूरत, चैन्नई, अहमदाबाद जैसे कई बड़े शहरों में अपने फोटो शूट करवाएं हैं। इनमें से मुंबई और दिल्ली में सबसे ज्यादा शुट किए हैं। 

सवाल:- मॉडलिंग से पहले आप क्या करती थी..?
जवाब:- मॉडलिंग से पहले दिल्ली में मैं अपना एक छोटा सा डांस क्लास चलाती थी। 

सवाल:- क्या आपके जीवन में कोई जीवनसाथी या बॉयफ्रेंड हैं ..?   कब तक शादी करने का इरादा हैं और इसके बारे में आपकी क्या राय हैं..?
जवाब:- मेरे जीवन में परिवार के अलावा किसी भी रिश्ते पर फिलहाल मुझे विश्वास नहीं हैं। इसलिए मेरा कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं हैं और शादी का भी कोई इरादा नहीं हैं। क्योंकि मेरा मकसद एक बेहतरीन अभिनेत्री बनना हैं। इसके लिए मैने कई अच्छे और बूरे हालातों का सामना किया हैं। 

सवाल:-  आप अपने परिवार को लेकर कितने संवेदनशील है...? और क्या आपके परिवार की आपके पेशे को लेकर कोई नाराजगी या विरोध तो नहीं...? आपके हर फैसले पर परिवार सहमत हैं ..?
जवाब:- शुरू में मम्मी पापा नाराज जरूर हुए थे। पर मैने उन्हे समझाया और विश्वास दिलाया। आज मेरे मम्मी पापा को मुझ पर नाज हैं और उन्हें इस बात की कोई आपत्ती नहीं कि मैं एक मॉडल हूं। मेरे हर फैसले में वो मेरा साथ देते हैं। 

-शैलेष जायसवाल 

कोई टिप्पणी नहीं: