शैलेष जायसवाल / मुंबई
मुंबई में की एक ऐसा शख्स हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। पीए उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का हूबहू हमशक्ल यह शक्स जब सड़कों पर निकलता हैं तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती हैं। एनडीए के उम्मीदवार इन्हे अपने चुनाव प्रचार के लिए बुलाते हैं। विकास म्हणते नामक इस शख्स ने धुआंधार प्रचार कर मुंबई में एनडीए की साख और भी मजबूत कर दी हैं। शहर में हर तरफ इस डमी मोदी की चर्चा जोरों पर हैं।
मुंबई उत्तर पश्चिम के शिवसेना प्रत्याशी गजानन किर्तीकर के लिए जब भी नरेंद्र मोदी बने विकास म्हणते जब प्रचार के लिए उतरते हैं तो लोग उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं। डमी मोदी की ये खासियत है कि उनकी शक्ल भी वहीं, चाल ढाल भी वहीं, बात करने का अंदाज भी वही, मगर वह शख्स नरेंद्र मोदी नहीं हैं। इतना हीं नहीं जब नरेंद्र मोदी ने भी खुद अपने हमशक्ल को देखा तो वे हैरान रह गए।
विकास म्हणते ने 'विश्वमातरम्' को बताया कि नरेंद्र मोदी उन्हें गांधी नगर में मिले तो वे काफी देर तक हैरानी में रहे, और कहां कि मुंबई में आप मेरी जगह पर प्रचार करों। बस फिर क्या खुद को पूरी तरह नमो का चोला पहना कर जब भी विकासजी सड़कों पर एनडीए के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने निकलते हैं तो लोगों झुंड भी उनके पीछे निकल पड़ता हैं। हर कोई उनके साथ फोटो खिचवाता हैं तो कोई उनसे ऑटोग्राफ मांगता हैं।
हर कोई डमी मोदी की झलक पाने को बेकरार है। इसलिए मुंबई में एनडीए का हर उम्मीदवार यह चाहता हैं कि मोदी न सही पर विकास म्हणते जरूर उनकी रैली को संबोधित करे। डमी मोदी के प्रचार से एनडीए के उम्मीदवार को तो फायदा मिल ही रहा हैं। मगर इसके साथ ही नरेंद्र मोदी की भुमिका अदा करते करते विकास म्हणते सेलेब्रेटी जरूर बन गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें