मुंबई की ६ लोकसभा सीटों के ११६ उम्मीदवारों के लिए आज होगा मतदान
मुंबई. लोकतंत्र का महापर्व कहलानेवाले देश की १६ वी लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण का मतदान आज मुंबई शहर में होने जा रहा हैं। जिनमें ११६ चुनावी उम्मीदवारों का भाग्य तय होगा और इसका फैसला १६ मई कोे होगा। इसी के लिए मुंबई पुलिस ने शहर के ३२२ मतदान केन्द्रो पर कड़े बंदोबस्त तैनात कर दिए हैं।
इस बार चुनाव में शहर के ५२ उम्मीदवार निर्दलीय रूप में मैदान में उतरे हैं। जबकि शहर में सभी सीटों पर इस बार कांटे की टक्कर दिखाई दे रही हैं। वहीं उत्तर पश्चिम मुंबई क्षेत्र के ज्यादातर मतदार ग्लैमर की दुनिया से रूबरू हो गए। शहर में २३ मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील होने के कारण मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा तैनात की हैं। शहर में मतदान के लिए ३८ पुलिस उपायुक्त, ४६ सहायक आयुक्त, ४ हजार ७७७ पुलिस निरीक्षक, १ हजार ९१५ सहायक पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपनिरीक्षक तथा ३० हजार २५ अन्य पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियुक्त किया गया हैं। मुंबई पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा दल की ७ टीम, राज्य सुरक्षा दल के १९ टीम, ५ हजार २७५ होमगार्ड, २५० संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी तैनात हो चुके हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के मुताबिक ये सभी दल चुनावी गतिविधी पर पूरा दिन नजर रखे रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें