मुंबई के २ हजार होटलों में मिलेंगे केवल देसी उत्पाद
संवाददाता / मुंबई
संवाददाता / मुंबई
इजराईल की ओर से फिलास्तानियों पर लगातार जारी हमलों के विरोध में भारतीय मुसलमानों ने विरोध प्रकट किया हैं। इजराईल के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाने को लेकर भारत के मुसलमान केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फिलिस्तीनियों पर हिंसा के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए मुंबई के मुस्लिम होटल मालिकों ने पेप्सी और कोक समेत सभी इजराईली वस्तुओं को बेचना बंद कर दिया हैं। इसका अमल शुरू हो गया हैं।
मुंबई में तकरीबन दो हजार होटल तथा रेस्टोरेंट के मालिक मुसलमान बताएं जाते हैं। जिन्होंने फिलिस्तानियों के समर्थन में पेप्सी और कोक की बजाय ग्राहकों को देसी उत्पादन बेचने में लगे हैं। ऑल इंडिया रेस्टॉरन्टस एसोसिएशन की पहल पर यह कदम उठाए जाने की जानकारी एसोसिएशन के सदस्य तथा भायखला में स्थित येथील पर्शियन दरबार हॉटेल्स के मालिक जावेद कोटवाला ने दी। जावेद के मुताबिक कोक और पेप्सी की बिक्री बंद होने से कंपनियों को प्रतिदिन एक करोड़ ४० लाख रूपए का घाटा होने का दावा एसोसिएशन ने किया है।
बता दें कि मुंबई समेत मुंब्रा के भी कई होटल मालिकों ने इस फैसले पर अमल करना शुरू कर दिया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में उक्त फैसले के मकसद पर गौर करते हुए ग्राहक भी सहयोग दे रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक इजराईल कंपनियों के उत्पादनों की बिक्री बंद होने से देसी उत्पादनों का विकास होगा और विदेश में जानेवाला धन रूकेगा।
हालही में मुंब्रा कौसा होटल असोसिएशन की बैठक होटल साहिल में हुई। जिसमें सभी व्यापारियों ने इजराईली उत्पादों पर बंदी लाने का फैसला लिया। इसके बाद सभी दुकानों और होटलों पर पेप्सी और कोक मिलना बंद हो गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें