बढ सकती हैं आंखो की बीमारी
मुंबई में अब गर्मी का प्रकोप तेजी से बढने लगा हैं। पिछले दो दिनों से दिनभर का तापमान काफी गर्माहट भरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई का पारा ३७ डीगरी के पार चला गया हैं। जिसके लिए मुंबईकरों को इस बार काफी एतिहात बरतने की सलाह दी गई हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी आंखों की बिमारी की आशंका जताते हुए लोगों को घर से निकलते समय भरपूर पानी पीने की सलाह दी हैं।

सातांक्रूज वेधशाला के मुताबिक कल भी मुंबई का पारा ३७.३ डिगरी तक था। जिससे गर्मी का प्रकोप ज्यादा बढने लगा हैं। मुंबई प्रादेशिक हवामान विभागा के उपमहासंचालक के. एस. होसालीकर के मुताबिक मुंबई की ओर आनेवाली गर्म हवाएं राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की ओर से आ रही हैं। हवा में नमी की कमी के वजह से तापमान ज्यादा बढता दिखाई दे रहा हैं। वहीं कुलाबा की बात की जाए तो यहा के तापमान में थोड़ी कमी थी। कल यहां का तापमान ३३.६ डिगरी तक नापा गया।
वहीं इस बार गर्मी को लेकर प्रशासन भी काफी तैयारी में हैं। तज्ञों का मानना हैं कि अधिकतर नौकरीपेशा एवं बाहर घूमनेवालों को आंखों की बिमारी हो सकती हैं। जिसके मरीज अभी से ही अस्पतालों में आने शुरू हो गए हैं। जे. जे. अस्पताल के नेत्र विभागप्रमुख डॉ. रागिणी पारेख ने बताया कि इस तरह के हर रोज दो से तीन मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। जिसके लिए उचित सावधानी बरतनी जरूरी है। डॉक्टर के मुताबिक गर्मी के समय हर बार आंखे लाल होकर सुजन भर जाती हैं। कभी कभी आंखों से गर्म बाफ भी निकलने लगती हैं। धूल मिट्टी से भी आंखों को परेशानी हो सकती हैं। जिसे एलर्जी कहा जाता हैं।
डॉ. अभय मुंडे ने सावधानी बरतने संबधी उपाय बताते हुए कहा कि मोबाईल एवं कम्प्यूटर का कम प्रयोग करे। धूप में गॉगल लगाकर निकले। थोड़ी थोड़ी देर में उचित मात्रा में पानी पीते रहे। आंखे पोछने के लिए साफ रूमाल का ही इस्तेमाल किया करे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें