शनिवार, 19 अप्रैल 2014

जालसाज भी हैं बलात्कारी राकांपा नेता


   मुंबई। महिलाओं को नशीली दवाई खिलाकर बलात्कार के मामले में शामिल राकांपा नेता मानसिंगराव भोसले के खिलाफ एक और जालसाजी का मामला उजागर हुआ हैं। पुलिस थानों में आए दिन उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होते जा रहे हैं। ताहिरा कंपाउंड स्थित कृष्णा नगर के रहिवासियों ने सामुदायिक रूप से मानसिंग भोसले के खिलाफ धोखाधड़ी और चीटिंग की शिकायत दर्ज करवाई हैं। भोसले पर आरोप हैं कि उसने फर्जी हस्ताक्षर के जरीए फर्जीवाड़ा कर लोगों की संपत्ती हड़पने का षड़यंत्र रचा हैं। इस मामले में भोसले के खिलाफ कभी भी गैर जमानती वारंट जारी हो सकता हैं। 

   नशीली दवाई पिलाकर कई महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप पर मुकदमा झेल रहे राकांपा नेता मानसिंग के खिलाफ आरोप हैं कि कई लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कर गलत तरीके से सरकारी एसआरए योजना को अंजाम देकर जालसाजी एवं धोखे से कुछ लोगों की संपत्ती अपने या अपने परिवार के नाम पर करने जालसाजी की हैं।   इतना हीं नहीं 'विश्वमातरम्' को मिले कुछ दस्तावेजों से इस बात का भी खुलासा हुआ कि मानसिंग ने इससे पहले भी फर्जी तरिके से एक बूढी मृत महिला की संपत्ती अपनी बेटी के नाम करवाई हैं। बता दें कि यहां पर एंजेला डिमेलो नामक एक बुढिया के मौत के बाद अवैध तरिके से उसकी संपत्ती को अपनी बेटी पूजा मानसिंग भोसले के नाम हस्तांतरीत करवा दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि एंजेला की मौत के बाद बनाए गए कानूनी दस्तावेज में एंजेला के हस्ताक्षर के स्थान पर किसी और अंगूठे के निशाण पाए गए हैं। जिसमें यह लिखा हैं कि एंजला अपने होशो हवास में अपनी संपत्ती मानसिंग की बेटी पूजा के हवाले कर रही हैं। इसी बात को लेकर स्थानीय कृष्णा नगर रहिवासियों ने चीटर राकांपा नेता के खिलाफ खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया हैं। 

   इस मामले में रहिवासियों की तरफ से पैरवी कर रहे एडव्होकेट सुनिल यादव ने बताया कि उनकी ओर से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस की ओर से अपराधी मानसिंग एवं इस फर्जीवाड़े में साथ देनेवाले उनके साथियों पर धारा १८१, १८२, १९२, १९३, १९९, २००, ४२०, १२० (ब), ४६५, ४६७, ४६८, ४७१ तथा ३४ के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई हैं। हालांकि इस पर अभी वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठ्ठल दामगुडे ने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: