भ्रष्ट्राचार से देश को मुक्त कराने की धर्मेश सुनकिया की पहल
मुंबई। भारत देश को भ्रष्ट्राचार मुक्त कराने एवं काला धन मुक्त कराने के लिए मुंबई के एक नागरिक ने राष्ट्रपती से एक अनोखी मां की हैं। मुंबई उपनगर के अंधेरी गुंदवली में रहनेवाले धर्मेश सुनकिया नामक एक व्यक्ति ने खुलकर सरकार के सामने मांग रखी हैं कि सरकार हर पांच साल में रूपए की डिजाईन बदले। जिससे भ्रष्ट्राचार एवं काला धन पर अंकुश लगाया जा सके। हालांकि इस समय लोकसभा चुनाव एवं आचार संहिता के चलते उन्होंने सीधे राष्ट्रपति से ही लिखित रूप में ज्ञापन सौंपा हैं।
धर्मेश के मुताबिक भारत में अधिकतर अपराध केवल पैसों के लिए ही किए जाते हैं। मगर पैसे और रोजगार की समस्या ही हल हो जाएगी तो अपराध पर भी अंकुश लगाना बड़ा ही आसान हो जाएगा। यह तो सभी जानते हैं कि देश में काले धन को लेकर कितनी राजनीती गर्म हो चुकी हैं। मगर धर्मेश का राजनीती से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं हैं। राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में धर्मेश ने कहां कि काले धन को रोकने के लिए सरकार को सबसे पहले टैक्स की दरे कम करनी चाहिए। इसके साथ ही यह उपाय भी अपनाए कि हर पांच साल में पुराने हिंदुस्तानी रूपयों को रद्द कर नई डिजाईन बदली जाए। ताकि काला धन जमा करनेवालों का धन किसी भी काम का न रहे। जमा धन रद्दी होने के डर से कोई भी धन जमा नहीं कर सकेगा और साथ ही टैक्स की दरें कम होने पर हर कोई सरकार को टैक्स चुकाना चाहेगा। जिससे भारत के खजाने में भी इजाफा होगा। इससे सरकार को रोजगार बढाने के अवसर भी प्राप्त होंगे। नई-नई योजनाएं भी बनाई जा सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें