शुक्रवार, 14 मार्च 2014

फेसबुक को हिंदु-मुस्लिम दंगाईयों का अखाड़ा बनाने की कोशिश



  मुंबई. सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक पर इन दिनों  ’’बाबरी’’ तथा ’’बाबरी मस्जीद’’ नाम के पेज बनाए गए हैं। जिसमें हिंदुओं के विरूद्ध मुस्लिम क़ट्टरपंथियों का आक्रामक तेवर देखने को मिल रहा हैं। जहां दोनों जाति के लोग अपने अपने धर्म को लेकर एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां देकर मर्यादा की सीमा लांघ रहे हैं। इस बात की सूचना जैसे ही विश्वमातरम संवाददाता ने मुंबई के संयुक्त पुलिस  आयुक्त सदानंद दाते को दी तो उन्होंने तुरंत ही सायबर अन्वेषण विभाग को सक्रीय कर मामले को काबू में करने का सफल प्रयास किया। .

   मिर्जा गालिब इंडिया नाम से एक फेसबुक आईडी से उक्त पेज बनाया गया, जिसमें हिंदुओं के खिलाफ आपत्तीजनक कमेंट्स किए गए हैं। इसकी खबर को वाटस् अप के जरिए कई मोबाईल पर लिंक के साथ भी भेजा जा रहा हैं। इस बात की सूचना  विश्वमातरम संवाददाता ने तुरंत ही संयुक्त पुलिस आयुक्त सदानंद दाते को फोन पर दी। उन्होंने फेसबुक पर पेज को देख कर तुरंत ही पुलिस के सायबर अन्वेषण विभाग को सक्रीय कर दिया और इसकी जिम्मेदारी पुलिस उपायुक्त महेश पाटील को सौंपी। 
साईबर विभाग ने तुरंत ही ’’बाबरी’’ नाम  के पेज को हटवा दिया। जबकि खबर लिखे जाने तक ’’बाबरी मस्जिद - ६ दिसंबर एक काला दिन’’ नामक पेज ज्यों का त्यों शुरू था। पुलिस मामले की कड़ी जांच कर रही हैं। सदानंद दाते ने आश्वासन दिया हैं कि दंगा भड़काने का प्रयास करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: