सोमवार, 24 फ़रवरी 2014

विधायक की पत्नी के फर्जीवाड़े पर कसा कानूनी शिकंजा

 
अजय शर्मा / मुंबई
एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव अपना बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं, वहीं ठीक इसके विपरित नेताओं के फर्जीवाड़े का खुलासा भी होना शुरू हो गया हैं। पहला सनसनीखेज मामला दिलफेक आशिक नेता विधायक रवि राणा की पत्नी एवं अभिनेत्री नवनीत कौर का हैं। जिन्हें महाराष्ट्र सरकार की एक जाति प्रमाणपत्र जांच समिती ने उनके जाति प्रमाण पत्र को अवैध करार देते हुए नोटिस जारी किया हैं। विजिलेंस विभाग ने भी नवनीत के सारे दस्तावेज फर्जी बताएं हैं। इस मामले को लेकर नवनीत पर कानूनी कार्रवाई हो सकती हैं और जेल भी जाना पड़ सकता हैं। 
गौरतलब हैं कि रवि राणा अपनी ही क्षेत्रीय पार्टी युवा स्वाभीमान के विधायक हैं। जबकि मुंबई के घाटकोपर में रहनेवाली उनकी पत्नी अभिनेत्री नवनीत कौर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से अमरावती की लोकसभा सीट पर चुनाव लडने की तैयारी में हैं। मगर उक्त सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित होने के कारण नवनीत ने अपने दस्तावेज और जाति प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनवाकर पेश किए। ाqजसें सुरक्षा दक्षता विभाग ने अपनी जांच पड़ताल के दौरान फर्जी बताया। जिसपर कड़ी आपत्ती जताते हुए जाति प्रमाणपत्र जांच समिती ने उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी हंै। इसपर संतोषजनक जवाब न मिलने पर नवनित एवं उनके परिवार पर कड़ी कार्रवाई हो सकती हैं। 
इसी क्षेत्र से शिवसेना के मौजूदा सासंद आनंदराव अडसूल ने इस मामले में विश्वमातरम् से कहा कि रवि राणा पहले से ही गैर व्यवहार करनेवाला घोटालेबाज इन्सान हैं। ऐसे में वे अपनी पत्नी को सांसद बनाने के लिए फर्जी तरिके से अनुसूचित जाती वालों पर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसलिए उनका निषेध करना जरूरी हैं। साथ हीं उनके फर्जीवाड़े पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए। जबकि रवि राणा ने इस सारे मामले को साजीश करार देते हुए दस्तावेजों को वैध बताया। उन्होंने कहां कि अब उनकी पत्नी एनसीपी से न लड़कर खुद अपनी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: