सोमवार, 23 दिसंबर 2013

महिला ने ठोका थानेदार पर केस

रात १२ बजे थाने में बुलाकर किया अभद्र व्यवहार
संवाददताता / मुंबई
    काँग्रेस की महिला कार्यकर्ता को रात १२ बजे बुलाकर  पुलिस थाने में ४ घंटे तक बिठाकर रखना वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठ्ठल दामगुड़े को भारी पड़ा। महिला सुरक्षा कानून के उल्लंघन पर महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता ममता कदम ने उन पर मानहानी का मुकदमा दायर किया हैं। अधिक विवादों में पंâसते हुए दामगुड़े पर निलंबन की तलवार लटकती साफ दिखाई दे रही हैं।
    इन घटना को लेकर विठ्ठल दामगुडे फिर से विवादों में घिर गए हैं। उनकी अजीब हरकत उन्हें ही परेशानी में डाल रही हैं। गत दिनों उनपर हुई देवी सवार की घटना से सभी ओर चर्चा गरम हैं। इसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे जवाब तलब किया हैं। ऐसे में एक और महिला द्वारा मानहानी का केस उन्हें मुसिबत में डाल सकता हैं। ज्ञात हो कि खुद के शरीर में देवी सवार होने का दावा करते हुए दामगुड़े ने भजन कार्यक्रम में भरी भीड़ के सामने कार्यक्रम को अस्त-व्यस्त कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि भजन गायक रमेश ओबेराय को मंच पर ही तमाचे भी जड़ दिए।
    जानकारी देते हुए ममता कदम ने बताया कि पिछले दिनों उनके पति सुरेंद्र गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें उनके सर और पीठ पर कुल २२ टांके लगे थे। ममता ने अपने याचिका में आरोप लगाया हैं कि इस मामले में पुलिस आरोपियों पर संतोषजनक कार्रवाई न करते हुए उनके बचाव पक्ष में हैं। इसी को लेकर ममता ने जब सहायक पुलिस आयुक्त से शिकायत की तो उन्हें कई बार रात कोे १२ बजे तत्काल पुलिस थाने में बुलाया गया। आखिरी बार जब दामगुड़े ने बुलाया तो सुबह ४ बजे तक पुलिस थाने में ममता को बिठाकर रखा और अभद्र व्यवहार किया। जिससे आहत होकर ममता ने अदालत में याचिका दायर की। याचिका में ममता ने उसके साथ हुए अभद्र व्यवहार की सीसीटीवी पुâटेज की भी मांग की हैं, जो उस रात जोगेश्वरी पुलिस थाने में लगे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: