सोमवार, 23 दिसंबर 2013

दशमहाविद्या स्वाहाकार ६ जनवरी से

संवाददताता / मुंबई
प्रज्ञपुरी श्री स्वामी समर्थ सेवा मंडल की ओर से हर साल की तरह इस साल भी ६ जनवरी से आध्यात्मिक कार्यक्रम ’दशमहाविद्या स्वाहाकार’ का आयोजन किया गया हैं। ९ जनवरी तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में शास्त्रोक्त एवं वदोेक्त देवीसुक्त पठण के साथ साथ होम हवन का भी आयोजन रखा गया हैं। जबकि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शाम को संगीत एवं भजन संध्या भी होगा। कार्यक्रम जोगेश्वरी पूर्व के श्याम नगर तलाव के समीप स्थित इच्छापूर्ति गणेश मंदिर रंगमंच में होगा। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष संतोष राव ने बताया कि उक्त कार्य क्रम में मुख्य रूप से शिवसेना विधायक रवींद्र वायकर, नगरसेवक बाला नर, नगरसेविका मंजिरी परब, शिवानी परब, सुरेश गांगण, प्रविण शिंदे तथा भाई मिर्लेकर आदि उपस्थित रहकर पुण्यलाभ अर्जित करेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सचिव तुकाराम पांचाल, दत्तात्रय आंबेरकर, तथा कु. पूजा पार्टे आदि तैयारी में जुटे हैं। संस्था के कार्यकर्ताओं ने उक्त आध्यात्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहने की लोगों से अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: