जितेन्द्र मल्लाह / मुम्बई
सलमान खान के वकील दीपेश मेहता को धमकी देकर २ करोड़ रूपए की फिरौती माँगने वाले एक आरोपी आर्यन अलीमुद्दीन शेख को मुम्बई क्राइम ब्रांच कि यूनिट ९ ने बांद्रा पश्चिम के मेहबूब स्टूडियो के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस आरोपी के साथ इसके एक आरोपी को भी संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ये आरोपी इस साजिश का में सिर्फ एक मोहरा है और इस साजिस को रचनेवाले मुख्य मास्टरमाइंड की पुलिस को अभी भी तलाश है.
गौर से देखिये
इस शख्स को---- मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट -९ के सिपाहियों के साथ चल रहा
यह वाही आरोपी ही जिसने बीते दिनों बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के
वकील दीपेश शाह के ऑफिस में एक गुलदस्ते के साथ एक लिफाफा पहुंचाया था. हैम
आपको बता दें कि उस लिफ़ाफ़े में एक ज़िंदा कारतूस के साथ एक ख़त भी था
जिसमे लिखा था 'दीपेश मेहता २ करोड़ रूपए दे दो नहीं तो दो गोली भेजे में
उतार देंगे।' इतना ही नहीं इसके बाद ये आरोपी लगातार ठिकाना बदल बदल कर
एडवोकेट दीपेश मेहता को मोबाइल फोन पर धमकी दे रहा था और पैसों कि मांग कर
रहा था. पुलिस को इस आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन और सिमकार्ड मिल गया है
जिसका उपयोग यह दीपेश मेहता को धमकाने के लिए कर रहा था.
विसुअल एक्सक्लूसिव हैं। … (विडियो - विकास सिंह)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें