सोमवार, 23 दिसंबर 2013

पत्नी का मुंह से आती हैं बदबू, इसलिए दिया तलाक

संवाददताता / मुंबई
    मुंबई के एक फॅमिली कोर्ट ने कल एक पति की तलाक की अपील इसलिए मंजूर कर ली कि उसे अपनी पत्नी के मुंह से बदबू आती थी। पति ने अदालत में दलील पेश की थी कि २००९ से उसकी शादी होने के बाद उसने पत्नी से अबतक संबंध इसलिए नहीं बनाए कि उसके मुंह से गंदी बदबू आती हैं। वह रोज दांत साफ नहीं करती, इसलिए उसे त्वचा से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। इस आधार पर वह तलाक लेने का हक रखता हैं। 
    
    तलाक को मंजूरी देते हुए बांद्रा फॅमिली कोर्ट के न्यायाधीश आर.आर वच्चा ने कहा कि  पति द्वारा लगाए गए गंदगी के आरोप को लेकर महिला ने कोई खंडन नहीं किया हैं। पत्नी की यह गंदी आदत एक मानसिक अत्याचार हैं। जिससे पति को तनाव से गुजरना पड़ा है। इसलिए सि रिश्ते को कायम रखना ठीक नहीं है। अदालत में पति के वकील परेश देसाई ने बताया कि महिला के माता-पिता ने उसकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी गलत जानकारी दी थी। जिसे हमने कोर्ट में साबित भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं: