संवाददाता/ मुंबई
अब
युवासेना के साथ साथ भारतीय विद्यार्थी सेना की बागडोर भी युवासेना प्रमुख
आदित्य ठाकरे के हाथों सौंप दी जाएगी। दोनों इकाई में युवाओं की मांग पर
यह फैसला लिया गया हैं। जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। यह
जानकारी शिवसेना के मुख्य प्रतोद रवींद्र वायकर ने अंधेरी के शिवाई मैदान
हॉल में आयोजित युवासेना मार्गदर्शन शिबिर में दी।
उन्होंने शिबिर में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों इकाई के
युवाओं की असमंजस की स्थिती थी कि वे किस ओर जाए। इसलिए युवाओं को
केंद्रित आधार देने के लिए दोनों इकाई के प्रमुख पद की जिम्मेदारी आदित्य
ठाकरे को सौंपने का फैसला लिया गया हैं। दोंनों इकाई के कुछ शर्तों पर इसका
सदस्यत्व प्राप्त किया जा सकता हैं। जिनकी उम्र २५ साल या उससे कम हैं
उन्हें युवा सेना में जुड़ने का मौका मिलेगा। जबकि २५ से अधिक उम्रवाले
भारतीय विद्यार्थी सेना से जुड़ कर समाजसेवा कर सकतें हैं। सभी को समाजसेवा
की जिम्मेदारी का बराबर मौका मिलता रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा गया हैं।
अंत में दोनों इकाई को लेकर शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे का निर्णय
अंतिम रहेगा।
मार्गदर्शन शिबिर में भाषण देते हुए युवासेना के राष्ट्रीय
कार्यकारीणी सदस्य मिलिंद कापडिया ने कहा कि भारत के भविष्य कहलाए जानेवाले
युवाओं को दोनों इकाई के माध्यम से शिक्षा, रोजगार एवं अन्य कई तरह के
क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं उचित मदत मुहैय्या कराई जाएगी। इसके लिए
शिवसेना की सभी पदाधिकारी समय समय पर दोनों इकाई के सदस्यों की मदद करने के
लिए बाध्य रहेंगे।
जोगेश्वरी युवासेना विभाग अधिकारी विशाल परब द्वारा अंधेरी पूनम नगर
के शिवाई मैदान हॉल में आयोजित इस युवासेना मार्गदर्शन शिबिर में सैंकड़ों
की संख्या में युवासैनिक मौजूद थे। समारोह में मंच पर विधायक रवींद्र
वायकर, मिलिंद कापड़िया, नगरसेवक बाला नर, शाखाप्रमुख जयवंत लाड एवं सुभाष
मांजरेकर आदि मौजूद थे। मंच का संचालन मनोज सौंदणकर ने किया। जबकि
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवासेना शाखा अधिकारी विजय पवार, नितेश
म्हात्रे, श्वेता मोरे, विवेक म्हात्रे आदि ने भरपूर परिश्रम किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें