अंधेरी । अंधेरी की सड़कों पर के गड्ढों को बुझाने में लापरवाही बरतने के आरोप में मनपा ने ठेकेदार अतिश आशीर्वाद को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। मनपा ने अधिकारियों ने उक्त कामचोरी के मामले में ठेकेदार पर कानूनन कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।
जानकारी के मुताबिक ठेकेदार अतिश आशिर्वाद को कई बार खतरनाक गड्ढों को बुझाने की मुहलत दी थी, लेकिन मनपा अधिकारियों के आदेश को नजरअंदाज कर वह कार्य को टालता गया। इस वजह से मनपा को कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया अंधेरी की सड़कों पर के गड्ढों को बुझाने का कार्य अब दूसरे ठेकेदार को सौंप दिया गया हैं। बता दें कि मनपा के पास गड्ढें दर्ज होने पर उसे ४८ घंटों के भीतर बुझाना बंधनकारी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें