जोगेश्वरी। जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड़ पर स्थित जायसवाल भवन में आयोजित जायसवाल समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन को भरपूर प्रतिसाद मिला। अखिल मुंबई जायसवाल युवा मंच द्वारा आयोजित उक्त परिचय सम्मेलन में कुल ११ युवक प्रत्याशी एवं २० युवतियों ने भाग लिया था। भारी बारीश के बावजूद कई लोग कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिए थे। विशेष तौर पर कार्यक्रम में नवी मुंबई, रायगड़, गुजरात और उत्तर प्रदेश से भी इच्छुक प्रत्याशी आए थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जायसवाल एवं विजय जायसवाल ने किया। युवा मंच के अध्यक्ष करूणेश जायसवाल के मुताबिक आगामी जायसवाल समाज के सामुहिक विवाह समारोह में कुल १०१ जोड़ियों का विवाह करवाने का लक्ष रखा गया हैं। विवाह के इच्छुक मंच से सीधे संपर्क कर सकते है. अधिक जानकारी के लिए विजय जायसवाल से 9867276382 पर संपर्क कर सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें