पत्रकारों के लिए विशेष मार्गदर्शन शिबिर संपन्न
आज की घटना प्रधान पत्रकारिता को नई दिशा देने तथा मेहनती पत्रकारों को
तनाव से मुक्त रहकर खबरे बनाने के लिए जोगेश्वरी में एक विशेष मार्गदर्शन
शिबिर का आयोजन किया गया। ब्रह्मकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित ’स्ट्रेस
मैनेजमेंट फॉर मीडिया’ नामक इस कार्यक्रम मेंं पत्रकारों का मार्गदर्शन
करने के लिए ब्रह्मकुमारी संस्था की मीना बेन तथा कीरण बेन व लेखक तथा
एडव्होकेट भाई मिर्लेकर और जयवंत लाड आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में लोकतंत्र
का चौथा आधार स्तंभ मानेजानेवाले मीडिया को अपनी जिम्मेदारी का एहसास
कराते हुए वक्ताओं ने पत्रकारों से समाज में विचारों की क्रांती लाने की
अपील की। कार्यक्रम में मंच का संचालन दोपहर का सामना के पत्रकार शैलेष
जायसवाल ने किया। जबकि कार्यक्रम में विशेष तौर पर टीवी ९ की एंकर तथा
संवाददाता गायत्री सरदाना, तरूण भारत के पत्रकार उत्तम मल्लाह, दैनिक
पुढारी की श्रद्धा चव्हाण, दैनिक सकाळ की पूनम वीरा तथा खबरे आजतक की
प्रतिमा जायसवाल आदि कई पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
शिवसागर यादव, विकी जायसवाल, राकेश कोकमकर, निलेश कोकमकर तथा गीता जायसवाल
आदि ने काफी परिश्रम किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें