शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012

बराक ओबामां के दोस्त ने लूटे २५ लाख रूपए

    मुंबई. खुद को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का करीबी दोस्त बताकर और एक महिला को शादी का झांसा देकर २५ लाख रूपए लूटनेवाले वैज्ञानिक को ओशिवरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खुद की ओबामा के साथ लगी तसवीर बताकर खुद को नासा का बड़ा वैज्ञानिक होने का दावा करनेवाले इस शख्स ने अबतक कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें लूटा है।
    पुलिस ने बताया कि आरोपी अतुल शर्मा (४८) ने एक वेबसाईट के जरिए अधेड उम्र की तलाकशुदा महिला के साथ शादी का प्रस्ताव रखा था। खुद को  भी तलाकशुदा और बराक ओबामा का करीबी दोस्त बताकर उसने एक जमीन खरीदने के लिए महिला से पहले १५ और फिर १० लाख रूपए मांगे। पैसे देने पर काफी दिनों बाद भी शादी न करने के बाद महिला ने खुद को ठगा महसूस किया और ओशिवरा पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज कराई।
    पुलिस के मुताबिक अय्याश किस्म का अतुल शर्मा कई प्रकार की चमचमाती कारों में सफर किया करता था। पुलिस ने उसे जूहू के एक बड़े फाईव्ह स्टार होटल से गिरफ्तार किया है। वह पिछले ६ महिनों से वहां रह रहा था। उसके पास से एप्पल कंपनी का लैपटॉप, ओबामा और जॉर्ज बुश के साथ खींची गई तसवीरे और मोबाईल बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने मेट्रोमोनी वेबसाइटों के जरिएं कई महिलाओं को शादी प्रस्ताव रखा है। पुलिस का दावा है कि इसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी है। फिलहाल आरोपी के फोन रिकॉर्ड मंगाए गए है। मामले की अधिक तहकीकात जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: