(शैलेष जायसवाल)
मुंबई में दिनोंदिन बढ़ रही अवैध फेरीवालों की दादागिरी को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मनपा अतिक्रमण निर्मुलन विभाग ने ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। अंधेरी में अवैध पेâरीवालों पर मनपा अतिक्रमण विभाग की कार्रवाई के दौरान फेरीवालों ने ही अधिकारियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दिए। जिसमें एक महिला अधिकारी बुरी तरह घायल हो गई। इस हमले को लेकर डिएन नगर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है। मगर सहायक मनपा आयुक्त ने भी इन हठीले और अड़ियल रवैय्ये के फेरीवालों को हलके में न लेकर इनपर ठोस कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।
फेरीवालों के हमले में घायल हुई अतिक्रमण निर्मुलन विभाग की अधिकारी रत्नप्रभा फणसे ने बताया कि अंधेरी पश्चिम में स्थित एस.व्ही. रोड पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर बैठे फेरीवालों को उन्होंने बीच रास्ते से हटने को कहा था। मगर पिछले सोमवार के फेरीवालों ने बत्तमीजी से उनके साथ धक्कामुक्की की। इसकी शिकायत पुलिस थाने में करने के बाद भी मामला तो दर्ज नहीं किया उलटे पुलिस ने मनपा कर्मियों को ही काफी देर तक थाने में बिठाकर रखा। आखिरकार मनपा अधिकारियों ने आक्रामक भुमिका निभाते हुए मंगलवार को अवैध फेरीवालों पर जोरदार कार्रवाई की। जिसके विरोध में फेरीवालों ने अधिकारियों पर जमकर पत्थरबाजी की। जिसमें रत्नप्रभा फणसे समेत चार अन्य लोगों को मामूली चोंटे आई।
गौरतलब है कि अंधेरी रेल्वे स्टेशन के पास हमेशा ही अवैध फेरीवालों का जमावड़ा रहता है। जिससे एसवी रोड़ पर हमेशा ही ट्राफिक जाम लगा रहता है। फुटपाथ पर भी पैदल चलनेवालों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों की हमेशा यह शिकायत रहती थी कि मनपा अधिकारी रिश्वत लेकर फेरीवालों पर कार्रवाई नहीं करते।
वहीं दूसरी ओर सहायक आयुक्त रमेश पवार ने कहा है कि मनपा कर्मचारियों पर होनेवाले हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके आगे अवैध फेरीवालों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मनपा अधिकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि फेरीवालों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस उन्हें किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करती है। मनपा के एक अधिकारी के मुताबिक नगरसेवक और राजनेताओं के हमले के साथ साथ अब अवैध फेरीवालों के भी हमले मनपा कर्मियों पर होने लगे हैं। इससे मनपा अधिकारी भी असमंजस में है कि लोकतांत्रिक देश के इस शहर में आखिर इमानदारी के साथ काम करे तो कैसे करे? बता दें कि इससे पहले भी भायखला और बांद्रा में मनपा के इंजिनियरों पर हमले हुए है। जबकि हालहीं में दहिसर की एक काँग्रेसी महिला नगरसेवक ने सबके सामने मनपा इंजिनियर को तमाचा जड़ दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें