शनिवार, 31 मार्च 2012

पाईपलाईन फूटने से लोगों के घरों में घूसा पानी


(संवाददाता, मुंबई)
   गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी में स्थित फिल्म सिटी टुरीन इस्टेट में मुंबई को जल आपूर्ति करनेवाली बड़ी पाईपलाईन फूटने की वजह से वहां झोपड़पट्टियों में रहनेवालों के घरों में पानी घुस गया। जिससें उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कल शुक्रवार को दोपहर १.३० बजे फूटे   इस पाईप लाईन की वजह से लाखों लिटर पानी बरबाद हो गया। 
   प्रवासी लाईट सिस्टम के पास लगी ४८ इंच की पाईप लाईन फटने की वजह से चारों ओर सड़क पर पानी-पानी जमा हो गया था। पाईप फुटते ही मनपा के जल विभाग कर्मचारियों ने शाम तक पानी को रोकने का काम चालू किया। मगर खबर लिखे जाने तक मनपा कर्मियों को सफलता हाथ नहीं लगी थी। बता दे कि मुंबई में जल आपूर्ति करनेवाले पाईपलाईन १०० साल से भी अधिक पुराने होने के कारण सड़ने की कगार पर है। जिससे शहर में पाईपलाईन फूटने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: