मुंबई. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जोगेश्वरी स्थित प्राचीन एवं पवित्र महादेव गुफा मंदिर समेत अनेक मंदिरों एवं संस्थाओं में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का संपन्न हुआ। कल दिनभर श्रद्धालुओं पर शिवभक्ति की धून सवार थी। शिवभक्ति में सराबोर हुए वातावरण में कल जोगेश्वरी के गुफा मंदिर, पारस नगर, और ताहिरा
कम्पौंड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शिवरात्री के एक दिन पहले ही से मंदिर में रात १२ बजे से शिवलिंग के दर्शन के लिएं हजारों भक्तों के भीड़ का तांता लगा रहा। दिन भर मंदिर से जोगेश्वरी स्टेशन तक रंगबिरंगे सामानों से दुकाने सड़क पर सजी हुई नजर आई। साथ ही यहां हर साल की तरह इस बार भी मनोरंजन के लिए विशाल मेला लगाया गया। लोग आते-जाते हुए सभी एक-दूसरे भक्त को हर-हर महादेव कहते जा रहे थे।
मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर पारस नगर स्थित सुदर्शन इंग्लिश हाईस्कूल मैदान में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भव्य अमरनाथ शिवलिंग की बर्फ से बनी हुई झांकी लगाई गई थी। साथ ही यहां पर परमात्मा दर्शन की अनोखी चित्र पदर्शनी एवं विडियों शो द्वारा शिवरात्री के महत्व के बारे में बताया गया। इस आकर्षक झांकी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
तीसरे कार्यक्रम में कृष्णा नगर स्थित ताहिरा कम्पौंड में स्थानीय रहिवासियों ने मिलकर कल भजन संध्या का कार्यक्रम रखा। जिसका कई लोगों ने आनंद उठाया। साथ ही आज मंगलवार को दोपहर १२ बजे से यहा विशाल भंडारा का आयोजन भी रखा गया है। स्थानीय रहिवासी एवं संस्था ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम एवं महाप्रसाद भंडारा में उपस्थिति की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें