मुंबई. जोगेश्वरी में मनसे के चुनावी प्रचार में अब अन्ना हजारे भी नजर आने लगे हैं। मनसे के मनचलें अब मतदाताओं को लुभाने के लिए अन्ना के नाम का धडल्ले से उपयोग कर रहे हैंं। हालांकी टीम अन्ना ने चुनाव प्रचार में अन्ना के नाम का उपयोग करने पर ऐतराज जताया है। मगर इसके बावजूद जोगेश्वरी में मनसे के उम्मीदवार धडल्ले से अन्ना के नाम को भुनाने में लगे हैं। यही नहीं बल्कि कई सारे मनसे कार्यकर्ता अन्ना की टोपी पहनकर चुनावी रैलिया भी कर रहे हैं।
शिवसेना के गढ़ माने जानेवाले जोगेश्वरी में सेंध लगाने की हर कोशिश में जुटे मनसे के उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए अब हर हथवंâडे आजमाने पर आमादा है। हर तरफ अन्ना टोपी पहनकर चुनाव करने में लगे मनसे कार्यकर्ता अन्ना का नाम लेने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। खासकर वार्ड नं ६६ के उम्मीदवार प्रविण मरकज और वार्ड नं. ६८ के उम्मीदवार अशोक म्हेत्तर अपने प्रचार के लिए बड़ी तादाद में अन्ना टोपी मंगवा रखी है। उन टोपियों पर ’होय मी मराठीच’ और ’मनसे’ लिखा हुआ नजर आता है।
सभी कार्यकर्ताओं में अन्ना टोपी बटवा कर चौक सभा में भी खुद को अन्ना समर्थक बताने में ये लोग नहीं बिदक रहे हैं। इनके प्रचारकार्यालयों में चुनाव खत्म होनेतक प्रचार करनेवालों के लिए दोनों टाईम भोजन और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई है। यहां तक कि उत्तर भारतीय वोटरों को भी लुभाने के लिए मराठी की पैरवी करनेवाले हिंदी में भाषण देकर उत्तरभारतीयों के हित की बात कर रहे हैं। अब देखना यह हैं कि अपने प्रचार के लिए अन्ना के नाम का खुलेआम गलत उपयोग करनेवालों पर टीम अन्ना क्या कार्रवाई करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें