गुरुवार, 2 फ़रवरी 2012

मुंबई मनपा चुनाव के लिए ३,३४४ नामांकन, २,५०५ निर्दलीय उम्मीदवार



   मुंबई मनपा चुनाव के लिए २२७ सीटों के लिए इस बार ३ हजार ३४४ उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। जिनमें से २ हजार ५०५ उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जो पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार ज्यादा हैं। 
   नामांकन के लिए ३१ जनवरी अंतिम तारीख थी। जिसमें आखरी दिन तक पूरे मुंबई में ३ हजार ३४४ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। चुनाव निर्णय अधिकारी गिरीश बागवे ने दोपहर का सामना को जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में महायुति २२७, काँग्रेस-राकांपा २२७, मनसे २२५ और समाजवादी पार्टी १६०  सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। जबकि २ हजार ५०५ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं। 
   गौरतलब है कि २०१२ के इस चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार एम/पूर्व प्रभाग से है। जिनका आकड़ा २८१ है। जबकि सी प्रभाग से  सबसे कम २६ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल मिलाकर हर वार्ड में १५ उम्मीदवारों के बीच घमासान होगा। बता दें कि २००७ के मनपा चुनाव में कुल ३ हजार ४५६ उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। जिनमें से ४७० अवैध घोषित हुए थे। जबकि ७५३ उम्मीदवारों ने अपना  नामांकन वापस लिया था। कुल मिलाकर २००७ में २ हजार ३७६ उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

कोई टिप्पणी नहीं: