शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011
युवा सेना का ’नवोदित युवाश्री २०११’ संपन्न
मुंबई.जोगेश्वरी पूर्व में युवा सैनिकों द्वारा नवोदित युवा श्री २०११ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शरीर सौष्टव के लिए सैंकड़ो युवकों ने भाग लिया। विधायक रविंद्र वायकर तथा मिस्टर युनिवर्स आशिष साखरकर की मौजूदगी में युवकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कारों से सन्मानित किया गया।
विधायक रविंद्र वायकर के मार्गदर्शन में युवा सेना के कार्यकर्ता विजय पवार तथा संकेत शिंदे द्वारा आयोजित इस समारोह में तकरीबन २५० युवकों ने शरीर सौष्टव प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें मुंबई बॉड़ी बिल्डर एसोसिएशन के सचिव सुनिल शेड़गे का भरपूर सहयोग मिला। समारोह में मुख्य रूप से विधायक अभिजीत अड़सूल, विद्यार्थी सेना के संजय खोत, शिवसेना व्यापार विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सावंत, उपाध्यक्ष एडव्होकेट भाई मिर्लेकर, नगरसेवक सुरेश गांगण, शाखा प्रमुख जयवंत लाड़, प्रदिप गांधी, अमर मालवणकर आदि उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में खासतौर पर श्वेता मोरे, साजीद, रितेश देसाई, विवेक म्हात्रे, पार्वती पवार, गणेश गांधी और प्रशांत कदम आदि ने भरपूर सहयोग दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें