शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

शिवसैनिक रचाएंगे १०० जोड़ियों का सामुहिक विवाह

मुंबई. शिवसेना ने अब ऐसे गरीब आदिवासी लोगों की शादी का बीड़ा उठाया है जो आर्थिक स्थिती से कमजोर और शादी का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इसी तरह की सालाना १०० जोड़ियों की शादी का लक्ष लेकर ४ दिसंबर को शिवसैनिकों ने कार्यकारी प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में गोरेगांव में आदिवासियों का सामुहिक विवाह आयोजित किया हैं।
उक्त विशाल सामुहिक विवाह समारोह जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड़ पर स्थित गणेश मंदिर शाम नगर तालाब मैदान में आदिवासी लोगों की पद्धति से होगा। जबकि शादी के पहले दिन ३ दिसंबर को आरे कॉलनी के युनिट क्र. २५ में स्थित खांबाचा पाडा नामक आदिवासी बस्ती में शाम ६ बजे सामुहिक हलदी समारोह का आयोजन होगा। वही शादी के दिन सुबह १० बजे से ही आदिवासियों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। शिवसेना विधायक रविंद्र वायकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में शाम ४.४५ बजे के शुभ मूहुर्त पर २५ जोड़ियों का विवाह संपन्न होगा। जिसमें शिवसेना के कई बड़े पदाधिकारी, नेता व उपनेता उपस्थित रहेंगे।
एडव्होकेट भाई मिर्लेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक रवींद्र वायकर की तरफ से शादी में वधू को मूफ्त सोने के मंगलसूत्र, साड़ी, चोली तथा वर के लिए पहनावा व संसार उपयोगी सामग्री दी जाएगी। साथ ही शादी का संपूर्ण आयोजन एवं धििर्मक विधी की तैयारी का जिम्मा भी उन्होंने लिया है। शिवसैनिकों ने लोगों से अनुरोध किया है कि सामुहिक विवाह में मुंबई भर के अन्य गरीब इच्छुक लोग भी भाग ले सकते है और इसके लिए वे रविंद्र वायकर के कार्यालय से संपर्वâ कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: