शुक्रवार, 3 जून 2011

पहली बारीश ने मनपा की खोली पोल


कई इलाकों में पानी भरा
    मुंबई में आखिर ठीक समय पर दस्तक दे ही दी। इसके साथ ही पहली बारीश ने हर बार की तरह मनपा की पोल खोल दी। कल रात हुई कड़ाके की बिजली के साथ जोरदार बारीश हुई और कई इलाकों में पानी भर गया। जिसके चलके हाईवे पर घंटो तक ट्राफिक जाम लगा रहा। जबकि कई जगह पर पेड़ भी टुट कर गिर पड़े।
    जोरदार बारीश के चलते गोरेगांव पश्चिम में स्थित राम मंदिर इलाके में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। जबकि जोगेश्वरी पूर्व के स्टेशन रोड़ तथा ताहिरा वंâपाऊंड में गटर की सफाई न होने के कारण पानी सड़कों पर बहने लगा। यहां तक कि मकरानी पाड़ा में कुछ लोगों के घरों में तक पानी घुस गया। बारीश इतनी जोरदार थी कि सड़कों पर वाहन और चलनेवाले लोग साफ दिखाई नहीं दे रहे थे।
    बता दें कि इस बारीश की वजह से कई इलाकों में छोटे मोटे हादसे हुए। शंकरवाड़ी तथा बांद्रा प्लाट में कुल ३ पेड़ टुट कर गिर पड़े। जिससे किसी की जान तो नहीं गई पर कुछ लोगों की झोपड़िया जरूर उजड गई। वहीं राम टेकड़ी में रहनेवाले शेख कनीमुद्दीन का ५ वर्षीय एक बच्चा नसीम बारीश के चलते पहाडी से फिसल गया । घायल अवस्था में उसे पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। मामूली चोट के कारण उसे जल्द ही उपचार कर छोड़ दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: