जोगेश्वरी पूर्व के अंबिका नगर में युवा सैनिकों ने ११ वी प्रवेश के लिए मुफ्त ऑनलाईन आवेदन सुविधा जारी की है। भाग्यसंकेत कम्प्युटर क्लासेस की ओर से आयोजित इस सेवा का उद्घाटन शिवसेना के उपविभाग प्रमुख विश्वनाथ सावंत के हाथों किया गया।
भाग्यसंकेत के संचालक एवं युवा सेना कार्यकर्ता विजय पवार ने बताया कि शिवसेना विधायक रविंद्र वायकर के मार्गदर्शन में हर साल की तरह इस साल भी चौथी बार छात्रों के लिए उन्होंने मुफ्त ऑनलाईन आवेदन की सुविधा महैय्या कराई है। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पहले ही दिन सैकड़ों छात्रों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। कार्यक्रम में शाखा प्रमुख प्रदिप गांधी, उपशाखा प्रमुख विवेक म्हात्रे, भारतीय विद्यार्थी सेना संघटक कालीदास कांदलगांवकर तथा व्यापार विभाग के भाई मिर्लेकर आदि कई शिवसेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
युवा सैनिकों ने स्थानीय लोगों से आवाहन किया है कि वे इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाए। अधिक जानकारी के लिए विजय पवार से ९८९२१९४९०१ पर संपर्क कर सकते हैं। भाग्यसंकेत के संचालक एवं युवा सेना कार्यकर्ता विजय पवार ने बताया कि शिवसेना विधायक रविंद्र वायकर के मार्गदर्शन में हर साल की तरह इस साल भी चौथी बार छात्रों के लिए उन्होंने मुफ्त ऑनलाईन आवेदन की सुविधा महैय्या कराई है। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पहले ही दिन सैकड़ों छात्रों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। कार्यक्रम में शाखा प्रमुख प्रदिप गांधी, उपशाखा प्रमुख विवेक म्हात्रे, भारतीय विद्यार्थी सेना संघटक कालीदास कांदलगांवकर तथा व्यापार विभाग के भाई मिर्लेकर आदि कई शिवसेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
--------------------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें