बुधवार, 1 जून 2011

बारीश में खतरनाक साबित होंगे मेट्रो तथा मोनो रेल के अधुरे काम

नपा ने भले ही इस बार बारीश में मुंबई में पानी नहीं भरने का दावा किया हो, मगर मुंबई में चल रहे मोनो तथा मेट्रो रेल के अधुरे कामकाज के चलते बारीश में खतरे का माहौल  पैदा कर सकते हैं। जगह-जगह खोदे गए गड्ढे राह चलते लोगों और वाहनों के लिए अधिक मुश्किल पैदा कर जान पर आफत ला सकते हैं।
गौरतलब है कि अंधेरी पश्चिम में वैसे ही मेट्रो कार्य के चलते लगातार ट्राफिक जाम लगा रहता है। बडे-बड़े गड्ढों के कारण नजदिक का सफर घंटों में तय करना पड़ता है। ाqजससे  बारीश में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढों को भरा जाए और साथ ही नालों की सफाई भी अच्छे तरीके से किया जाए।
बता दें कि असल्फा में मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते खराब रास्तों के कारण यहा लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। जबकि वडाला में भी मोनो रेल के कारण जी.डी. आंबेडकर मार्ग पर बडे पैमाने पर गड्ढे खोदे गए है। जिसे देखकर यह बता पाना मुश्किल है कि रास्तों में गड्ढे है या गड्ढों में रास्ता । हालांकि मौसैम विभाग ने इसी महिने १० जून को जोरदार बारीश के संकेत दे दिए है। बावजूद इसके मनपा के ़कुछ सुस्त अधिकारियों ने गड्ढों में पानी भरने के लिए उन्हें खुला ही छोड़ रखा है।
मोनो तथा मेट्रो का काम करनेवाले ठेकेदार भी नियम व शर्तों के अनुसार अपना काम काज नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: