फर्जी कागजात के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश में जानेवाली एक मॉड़ल पुलिस ने अंधेरी में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फर्जी पासपोर्ट बनानेवालों का भंडाफोड कर पुलिस ने एक एजंट को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये एजंट पासपोर्ट अधिकारियों को मोटी रिश्वत देकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाते थे। जिसमें पुलिस के कुछ कर्मी भी कुछ हद तक शामिल होने की आशंका जताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई बेस्ड मॉडल तथा पेशेवर डांसर वेदिका तिलक कुमार शिवसागर (२२) नामक एक मॉडलिंग असाइन्मेंट के लिए विदेश जाना चाह रही थी, लेकिन उनके पास कोई कागजात नहीं थे, जिस कारण उनका पासपोर्ट नहीं बन पा रहा था। ऐसे में भट्ट ने उन्हे पुणे के एक एजेंट इनायत अली से बात कराई और फर्जी निवास और दूसरे डॉक्यूमेंट जमा किए। वेदिका ने पुणे के ही निवासी का बी /७०२, डीएके अपार्टमेंट, बीजे रोड का पता दिया था।
पुलिस ने जब दस्तावेजों की जांच की तो फर्जी पाया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त मॉडेल तथा अरविंद राजेंद्र भट्ट (३२) नामक एजंट को गलत कागजात जमाकर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में अंधेरी में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस रैकेट में पुणे के इनायत अली समेत अजीज हरीयानी और पुणे के ही बंद गार्डन पुलिस थाने के कॉन्सटेबल दिगंबर घोरपड़े आदि शामिल थे। यह कॉन्सटेबल फर्जी दस्तावेज पर सत्य प्रति की मुहर लगाता था।

सहायक पुलिस आयुक्त एमएम मकंदर ने बताया कि इस खुलासे से फर्जी कागजात के आधार पर पासपोर्ट बनाने वालों का भंडाफोड हुआ है। जिसका रैकेट पुणे से संचालित होता है। जब इस मामले की जांच होगी तो हो सकता है रिश्वत लेकर फर्जी काम करनेवाले पासपोर्ट अधिकारी भी मुसिबत में पड़ सकते है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों अपराधियों को पांट दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
--------------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें