गोरेगांव । सदगुरू साईनाथ प्रतिष्ठान ट्रस्ट की ओर से गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी विभाग में रहनेवाले गरीब और जरूरत मंद छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग क्लासेस की शुरूआत की गई। प्रतिष्ठान के सदस्य एवं शिवसेना के उपशाखाप्रमुख नामदेव झिंगाडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आरे मिल्क कॉलोनी के आदर्श नगर स्थित साईबाबा मंदिर प्रांगण में चलाए जा रहे उक्त मुफ्त कोचिंग क्लास में कक्षा ५ वी से लेकर १० वी के छात्रों को उचित वातावरण में ज्ञानदान दिया जाता हैं। चित्रपट सेना के महासचिव राजू शिंदे के प्रयास इस कार्य की शुरूआत की गई। जबकि इसके लिए शिवसेना के श्याम कटारा, हरीलाल प्रजापती, शशिकांत चव्हाण, विवेक तायशेटे, रफिक शेख, महेद्र धिवरे, संदीप भोसले आदि ने काफी सहयोग दिया। साथ ही छात्रों को बिना वेतन के मुफ्त पढाने के लिए पूजा शिंदे, कल्याण मुजामुले, नामदेव झिंगाडे इन शिक्षकों ने बीडा उठाया हैं। फिलहाल उक्त क्लासेस में कुल ७० छात्र ज्ञान लाभ अर्जित कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें