मुंबई.शिवसेना विधायक रविन्द्र वायकर ने शहीद उन्नीकृष्णन के माता-पिता से किए गए वादे को आखिर कार एक साल में पूरा करते हुए पूनम नगर के एक उद्यान को शहीद मेजर संदिप उन्नीकृष्णन उद्यान का नाम दे दिया। लगभग एक ही दिन में ३ शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए रविंद्र वायकर ने एक अन्य उद्यान को शहीद हेमंत करकरे का नाम दिया और साथ ही जोगेश्वरी के प्रतापनगर हिन्दु स्मशान भूमि को शिवसेना के सबसे पुराने नगर सेवक स्वर्गीय राजेश्वर वामन रागिनवार का नाम दिया गया। इस मौके पर तीनों समाजवीरों को श्रद्धांजली देते समय कई लोगों की आंखे नम हो गई थी। शहीद हेमंत करकरे तथा शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन उद्यान के नूतनीकरन के लिए शाखा प्रमुख बाला नर, उदय हेगिष्ठे, नरेंद्र पेडणेकर, नितिन सरले, विश्वनाथ घाडगे तथा उमेश गायकवाड ने काफी मेहनत की। जिसका नामकरण विमोचन पूर्व सेना अधिकारी मेजर सुबेदार बाला मिशाल के हाथो हुआ। जबकि स्वर्गीय राजेश्वर वामन रागिनवार हिंदू स्मशान भूमि का विमोचन स्वर्गीय रागिनवार के पोते कृणाल मदन रागिनवार के हाथो किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से स्वर्गीय रागिनवार इनकी पुत्री उज्वला शेट्टी, पोता विकास प्रभाकर रागिनवार, भाई सुरेश वामन रागिनवार तथा दामाद अरूण शेट्टी इनके अलावा शिवसेना उपविभागप्रमुख विश्वनाथ सावंत, अनंत भोसले, शिवसेना व्यापार विभागाचे अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सावंत, उप विभाग अध्यक्ष भाई मिर्लेकर, महिला संघटक साधना माने, रचना सावंत, शालिनी सावंत, महिला शाखा संघटक मंजिरी परब, प्रियांका अम्बोलकर, नगरसेवक सुरेश गांगण, पूर्व नगरसेवक प्रविण शिंदे, धनंजय शेट्टी, शाखा प्रमुख जयवंत लाड़, प्रदिप गांधी, सुभाष मांजरेकर, तुषार सावंत, यशवंत वेदक, दिगंबर गुरव, संदिप वेदक, सुनिल म्हसकर, महेश लिंगायत, नंदू सामनकर, गुरू ताम्हाणे, आरती धुरी आणि दत्ता पडवल सहीत समस्त शिवसैनिक व युवा सेना के पदाधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें