सोमवार, 19 दिसंबर 2011

पार्टी कार्यालय किराए पर देनेवाले दोनों गिरफ्तार


मुंबई. अंधेरी पूर्व में स्थित पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी कार्यालय को अवैध तरीके से किराए पर देने के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं को ही एमआयडीसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने गुरूवार १५ दिसंबर को ही मामला दर्ज किया था।
एमआयडीसी के गौतम नगर स्थित सूर्योदय सोसायटी में ही प्राध्यापक जोगेंद्र कवाड़े की अध्यक्षतावाली पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी का कार्यालय है। जिसके कार्यालय प्रमुख के रूप में देवीदास पैठणे को नियुक्त किया गया था। पार्टी कार्यालय की देखभाल करने की बजाय बिना  पार्टी अध्यक्ष की अनुमति के देवीदास ने भीमराव ढाले तथा उत्तम ढाले को कार्यालय किराए पर दे दिया था। जिसकी खबर जोगेन्द्र कवाडे को लगते ही उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने भीमराव ढाले (५०) तथा देवीदास पैठणे (५०) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुरेश हुजबंद के मुताबिक यह सारा मामला पार्टी के आपसी अंदरूनी कलह के कारण हुआ है। पुलिस मामले की अधिक जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: