सोमवार, 16 मई 2011

बाबा रामदेव पर मुकदमा दर्ज


नकली दवाईया बेचने का आरोप
भाइंदर में रहनेवाली एक महिला ने नकली दवाइयां बेचने के आरोप में बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। उक्त महिला ने गोरेगांव के शांति नगर में स्थित बाबा के पतंजली योगपीठ से बालों को झड़ने से बचाने के लिए बाबा रामदेव की दवाइयां ली थी। जिसके सेवन से उसकी जान आफत में पड़ गयी थी।
मिली जानकारी के अनुसार ३९ वर्षीय रश्मी शंकर नरपुल्ला नामक महिला कुछ साल से बाल झड़ने की समस्या से परेशान थी। बाबा की दवाई सेवन करने के बाद आहार नली में दवाई ठोस रूप में जमती जा रही थी। उसके लिए कुछ भी पीना तक मुश्किल हो गया था।  बाबा के एक टीवी कार्यक्रम से उन्हें इस दवा की जानकारी मिली थी।
मामला काबू से जब बाहर हो गया तब केईएम अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उस जाम को ठीक किया। आमतौर पर जिस ऑपरेशन में १५-२० मिनट का समय लगता है, इस महिला के केस में ३ घंटे का समय लगा। मुकदमा भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।
दूसरी ओर बाबा के पतंजलि योगपीठ ने इन आरोपों का खंडन करते हुए हमे बताया कि उन्हें इस तरह की कोई और शिकायत नहीं मिली है। ़जबकि नरपुला के मुताबिक वह दवाई (पाउडर) मुंबई के ही शांति नगर इलाके में स्थित योग पतंजलि शॉप से खरीदी थी। आयुर्वेदिक कंसलटेंट ने उन्हें २ प्रकार की दवाई दी और खाली पेट में लेने के कहा। २ दिन तक एक एक बार वह दवाई लेने के बाद अचानक ऐसी स्थिति हुई कि वह न तो कुछ बोल सकती थीं और न ही कुछ निगल सकती थीं। कोशिश करने पर तेज दर्द होता था।
केईएम अस्पताल की ईएनटी हेड डॉक्टर नीलम सेठ ने जो कुछ बताया वह काफी हैरतअंगेज था। डॉक्टर के मुताबिक वह कुछ खा नहीं सकती थीं, न ही कुछ पी सकती थीं। उसके गले के अंदर काले रंग की कोई चीज जमी हुई थी। काफी ठोस होने के कारण उसे निकालना भी मुश्किल था। मरीज ने मेडिकल हिस्ट्री में बताया था कि उन्होंने बाबा रामदेव के आयुर्वेदिक स्टोर की दवाई ली है। हालांकि आहार नली से निकाली गई चीज को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: