मुंबई । पिछले २ वर्षो से लगातार सकारात्मकखबरों की पहल करते हुए मिशन पत्रकारिता संगठन ने कई पत्रकारों को पॉजिटिव पत्रकारिता के लिए साप्ताहिक कार्यशाला के माध्यम से मार्गदर्शन करती आई है। इसी के चलते इस दीपावली के अवसर पर सभी पत्रकारों के लिए संस्था ने विशेष दिपावली स्नेह सम्मेलन एवं सकारात्मक पत्रकारिता मार्गदर्शन शिबिर का आयोजन शनिवार ७ नवंबर को किया है।
मिशन पत्रकारिता के अध्यक्ष शैलेष जायसवाल ने बताया कि ७ नवंबर को सुबह ९ बजे से शाम ६ बजे तक दिनभर चलनेवाले इस शिबिर में सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल ट्रेनर श्री महेंद्र देवलेकर मेडिटेशन के माध्यम से पत्रकारों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में सुबह अल्पाहार से लेकर भोजन की व्यवस्था रखी गई है। अंधेरी पश्चिम में सात बंगला गार्डन के वर्सोवा श्वेतांबर जैन मंदिर के समीप स्थित दलजीत जिमको हॉल में आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन में शहर के कई सम्मानित संपादक एवं पत्रकार उपस्थित रहेंगे। ऐसे में संगठन ने मुंबई के सभी पत्रकारों से निवेदन किया हैं कि वे इस सम्मेलन में उपस्थित रहकर खुद का एवं समाज का आत्मविकास करें। कार्यक्रम में सम्मीलित होने के लिए विशेष प्रवेश पास की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए संगठन के महासचिव विजय पवार से ०९८९२१९४९०१ संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें