रविवार, 21 अगस्त 2011
सनहार्ट टाईल्स की भव्य लाँचिंग
मुंबई। मुंबई में सन हार्ट कंपनी ने अपने नये उत्पाद के साथ मार्केट में पदार्पण किया है। मुंबई के होटल सहारा स्टार में अपने उत्पाद ’सनहार्ट वाल्स, प्लोर व वर्टिफाइड टाईल्स’ का धमाके के साथ विमोचन कर मुंबई के बाजार में कंपनी ने हलचल मचा दी है। सुप्रसिद्ध सनहार्ट टाईल्स कंपनी ने भारत में पहली बार इटालियन फिनिशिंग फ्लोरिंग एण्ड वर्टिफाइड टाइल्स को मुंबई के बाजार में उतारा है। जिसकी लाँचिंग बड़े ही शानदार अंदाज में सान्ताक्रुज़ के सहारा स्टार नामक पंच सितारा होटल में हुई।
गौरतलब है कि सनहार्ट कंपनी गुजरात के बाजारों में अन्य व्यवसाय क्षेत्र में काफी सालों से अपना रुतबा जमाए है और अब पूरे भारत में टाईल्स के क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन मार्केट में बड़ी चुनौती के रूप में अपना आगा़ज किया है। कंपनी के चेयरमैन सी.बी.सी. वारमोरा ने होटल सहारा स्टार में सनहार्ट टाईल्स के लाँचिंग के दौरान प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि मुंबई की चकाचौंध को यह उत्पाद और भी सजीला और रंगीन बना देगा। साथ ही लोगों की बेहतरीन सेवा और बेहतर उत्पाद के लिए कंपनी अपनी क्वालिटी पर विशेष ध्यान देगी।
लाँचिंग के समय पत्रकारों को संबाधित करने के लिए सी.बी.जी. वारमोरा के अलावा कंपनी के डायरेक्टर हार्दिक वारमोरा और आशिष वारमोरा समेत कंपनी के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें