जिंदगी में एक हादसा भी देखने को मिला, जिसे देख कर इंसान के रौंगटे खड़े हो जायेंगे । मध्य प्रदेश के रामपेठ रेल्वे स्टेशन पर एक पागल व्यक्ति की रेल के ओवरहेड तार को छू दिया। जिसके छूते ही २५००० वोल्ट के करंट ने उसे जलाकर खाक कर दिया। यह नजारा देखनेवाले सभी यात्री उस वक्त सत्तेâ में आ गए और प्लेटफॉर्म पर तनाव का माहौल छा गया। गाड़ी भी तकरीबन २ घंटे लेट हो गई।
रेल कर्मचारियों के मुताबिक सागर नामका यह पागल व्यक्ति रेल सफाई कर्मचारी था। उसकी ३५ वर्षीय बीवी ने सागर के १८ और १५ साल के दो बच्चों को छोड़ कर दूसरे पे्रमी के साथ शादी कर ली। जिसके दुख में उसके पुत्र ने खुदकुशी कर ली और सागर भी पत्नी और बेटे के वियोग का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके चलते पिछले ५ सालों से वह उसी प्लेटफॉर्म पर ऩजर आनेवाली हर औरत को गद्दार कहकर गालीयां देता रहता। इसी को दोहराते हुए एक दिन वह प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के उपर चढ गया और गलती से उसने ओवरहेड वायर को छू लिया (व्हिडियो देखे)। आखिर जिंदगी ने भी एक गलती के कारण उसे दगा दे दिया। करंट लगने से सबके सामने धूं धूं कर वह जल गया। लोग हतप्रभ होकर देखते रहे। सब इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद सब कुछ शांत हो गया। उसकी जीवनलीला भी समाप्त हो चुकी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें